- 23/8/2024
- Pujanmart
- 0 comments
शुक्र के स्वयं करने वाले उपाय
शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए गाय और माता की सेवा करें.
काली गाय को घास खिलाएं और स्त्री का अपमान नहीं करें.
चांदी की कटोरी में सफेद चंदन, सफेद पत्थर का टुकड़ा रखकर शयन कक्ष में रखें।
हीरा या शुक्र यंत्र धारण करें।
क्रीम रंग के वस्त्र धारण करना और घर में क्रीम रंग के पर्दे व चादरों आदि का प्रयोग करना चाहिए।
घर में तुलसी का पौधा लगाना, सफेद पुष्प लगाना और सफेद गाय रखना शुभ होगा।
शुक्रवार के दिन श्री दुर्गा पूजन, 5 कन्याओं की पूजा और उन्हें खीर व सफेद वस्त्र भेंट करना।
आलू में हल्दी डालकर उन्हें पीले कर गाय को खिलाना चाहिए।
पांच शुक्रवार तक धर्म स्थान पर दूध, मिश्री, चावल, बर्फी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
माता, दादी और महिलाओं आदि को प्रसन्न रखना और उन्हें दुःख नहीं देना चाहिए।
शुक्रवार से शुरू करके सात दिनों तक गौ शाला में गाय को हरा चारा, शक्कर डालना चाहिए।
चांदी की गोली सदैव अपनी पॉकेट में रखें।
शुक्र गायत्री मंत्र का रोज 108 जप करें
ॐ भृगुसुताय विद्मिहे दिव्यदेहाय धीमहि, तन्नो: शुक्र: प्रचोदयात।।